यूपी के मुजफ्फरनगर में ट्रक में पीछे से घुसी कार, 6 दोस्‍तों की दर्दनाक मौत

Regional

जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के निकट हुए हादसे में शाहदरा निवासी छह दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कराने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

मंगलवार सुबह करीब 4 बजे एक 22 टायरा ट्रक संख्या PB10ES 6377 मुजफ्फरनगर से हरिद्वार की ओर जा रहा था। यहां छपार के निकट सियाज कार नंबर DL2CBD/8302 पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। क्रेन की मदद से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकलवाया गया। कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिए है।

पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के कारण हादसा हुआ है। मृतक दिल्ली शाहदरा के रहने वाले हैं।

1.शिवम पुत्र योगेन्द्र त्यागी
2. पार्श पुत्र दीपक शर्मा
3. कुणाल पुत्र नवीन शर्मा
4. धीरज
5. विशाल व एक अन्य दोस्त

मुज़फ्फरनगर हादसे में हुई इनकी मौत

1. मृतक कुणाल शर्मा (23) पुत्र  नवीन शर्मा निवासी मकान नंबर 01/2030 गली नंबर 23 निकट राम पार्क रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली 32।
2. मृतक शिवम त्यागी (22) पुत्र  योगेंद्र त्यागी उम्र 22 वर्ष निवासी गली नंबर 22 निकट राम पार्क रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली 32।
3.  पारस शर्मा (18) पुत्र  दीपक शर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी 1/2030 गली नंबर 23 निकट राम पार्क रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली 32।
4 . अमन (22) पुत्र मुंशी राम निवासी सूरजकुंड रोड आर्य नगर थाना सिविल लाइन मेरठ, जनपद मेरठ।
5. धीरज पुत्र चंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 01/2012 गली नंबर 23 रामनगर थाना मानसरोवर पार्क दिल्ली।
6. विशाल (20) पुत्र मिंटा निवासी मकान नंबर D  569 गली नंबर 3 अशोक नगर थाना मंडोली नॉर्थ ईस्ट दिल्ली।

Compiled: up18 News