About Us

WWW.UP18NEWS.COM

viewpoint motion pic. pvt. ltd. का उपक्रम

क्या मीडिया उन मुद्दों को उठाती है जो समाज के लिए सबसे जरूरी हैं?

क्या मीडिया, किसान, मजदूर और मेहनतकश वर्ग की आवाज़ बन सकती है?

हाँ, up18 news में हम ये मानते है की इस कॉर्पोरेट मीडिया का विकल्प हो सकता है I

up18 news एक ऐसा न्यूज़ चैनल है जिसकी कोशिश हर ख़बर या घटना की जानकारी पूरी सत्यता के साथ और जल्द से जल्द आप तक पहुँचाने की है। up18 news की शुरुआत 8-8-2014 से हुई है। up18 news आपको नेट के जरिये देश-दुनिया, क्राइम, राजनीति, लाइफस्टाइल और मनोरंजन आदि से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करायेगा। साथ ही किसी घटना पर प्रतिक्रिया देने या आपकी आवाज़ बुलंद करने के लिए up18 news एक साझा मंच भी प्रदान करता है।

आज दुनिया के विभिन्न हिस्सों में मीडिया केवल उस स्त्रोत की तरह हो गई है जिसका काम उपभोक्ता तक कॉर्पोरेट उद्योगों के वस्तुओं को पहुँचाना और उसका प्रचार करना रह गया हैI यहाँ तक की सार्वजनिक मीडिया भी इसी उपभोक्तावाद और प्रचार-प्रसार की शिकार हो गई है I ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए समाचार की जगह ऊँची टीआरपी पे ध्यान दिया जा रहा है I

इसके कारण वास्तविक खबर को नुकसान उठाना पड़ रहा है I असली और समीक्षात्मक खबर दिखाने का तो जोखिम उठाना मुश्किल हो गया है I आज गरीब -मेहनतकश वर्ग की खबर हो या ज़मीन अधिग्रहण या ग्रामीण गरीबी की , इस मीडिया से तो गायब ही हो गई है I प्रचार मुनाफा कमाने का सबसे बड़ा जरिया बान गया है और शायद इसीलिए मीडिया इन मुद्दों से समझौता कर बैठी है I इसी तरह प्रचार-प्रसार की व्यवस्था ने विसुअल मीडिया को अपने घेरे में ले रखा है I इन समाचार चैंनलों की सच्चाई केवल इस बात से उजागर होती है कि एक खबर को इकठ्ठा करने का खर्चा कुल खर्चे का 5-10% प्रतिशत ही होता है I और अंतराष्ट्रीय खबरें या तो किसी विदेशी चैनल या अंतर्राष्ट्रीय मीडिया एजेंसी से ही आती है I भारतीय मीडिया इनखबरों को उसी पक्षपात के साथ दोहरा देती है चाहे फिर वो पश्चिम एशिया की खबर हो या अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की I और अफ्रीका तथा लैटिन अमरीका के देश तो भारतीय मीडिया की खबरों से नदारद ही रहते हैं I

पर हमें इन्टरनेट का धन्यवाद देना चाहिए जिसकी वजह से आज इस विसुअल मीडिया का एक विकल्प मौजूद हो पाया है I इन्टरनेट में मौजूद साधनों जैसे यू –टयूब, गूगल विडियो और घर घर पहुँचते ब्रॉडबैड के कारण आज हम लिखित और विसुअल मीडिया में वैकल्पिक खबर मिल पा रही है I और यह सब मुख्यधारा की मीडिया द्वारा किए गए खर्चे के मुकाबले बेहद कम खर्चे में संभव हो पा रहा है I और इसने हमे नेटवर्क का भी फायदा दिखाया है अर्थात यह बताया है कि जो काम एक अकेला व्यक्ति नहीं कर सकता वो अनेक कार्यकर्ता और समूहों को इकठ्ठा कर किया जा सकता है I एक इन्टरनेट साईट वह जगह बन सकती है जहाँ हर व्यक्ति अपने विचार खुले और स्वच्छ शब्दों में व्यक्त कर सकता है I up18 News इनी उदेश्यों के साथ स्थापित किया गया है I

पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग के साथ up18 news हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करतो रही है I

नोट- सभी विवादों के लिए आगरा न्यायालय ही मान्य होगा