मध्य प्रदेश को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

National

मध्य प्रदेश को मिली अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा। आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं। इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता जाहिर की।

वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार को इन स्टेशनों पर लेगी ठहराव

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन दोपहर 3.27 बजे भोपाल, शाम 4.06 विदिशा, 4.30 बजे गंजबासौदा, 5.19 बजे बीना, 5.55 बजे ललितपुर, 6.28 बजे बबीना, 7.01 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन, 7.20 बजे दतिया, रात 8.03 बजे ग्वालियर, 8.29 बजे मुरैना, 8.56 बजे धौलपुर, 9.27 बजे आगरा कैंट, 9.35 बजे राजा की मंडी, 10.04 बजे मथुरा जंक्शन, 11.35 बजे हजरत निजामुद्दीन और रात 11.50 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार को नहीं चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ( ट्रेन नंबर- 20171) सप्ताह में शनिवार को छोड़कर शेष दिन तड़के 5.40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और दोपहर 1.10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 8.46 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन, सुबह 9.48 बजे ग्वालियर व सुबह 11.23 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर ठहराव लेगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 20172) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 2.40 बजे चलेगी और रात 10.10 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। उक्त ट्रेन शाम 4.20 बजे आगरा कैंट, शाम 5.45 बजे ग्वालियर और शाम 7.03 बजे वीरांगना लक्ष्मी बाई स्टेशन पर ठहराव लेगी। दोनों दिशाओं में गुजरते समय यह ट्रेन पलवल स्टेशन पर ट्रेवलिंग ठहराव लेगी, इस स्टेशन से यात्री न तो चढ़ सकेंगे और न ही उतर सकेंगे।

Compiled: up18 News