आगरा मेयर पद की दावेदारी कर रहीं हिमांशी सिंह दुवेश ने वीडियो के जरिये मांगा जनता से आशीर्वाद

स्थानीय समाचार

आगरा। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2022 की आरक्षण सूची जारी होते ही मेयर पद पर तमाम दावेदारों ने अपनी दावेदारी करना शुरू कर दिया है। आगरा नगर निगम में भी मेयर की सीट अनुसूचित महिला आरक्षित होते ही तमाम महिला प्रत्याशियों ने दावेदारी करना शुरू कर दिया है। प्रतिदिन मेयर पद के लिए नए नए दावेदार सामने आ रहे हैं जिसमें एक नाम पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुवेश की पुत्र वधू हिमांशी सिंह दुवेश का नाम भी जुड़ गया है।

मेयर पद के लिए हिमांशी दुवेश की दावेदारी कितनी मजबूत होती है, यह तो आने वाला वक़्त बताएगा लेकिन हिमांशी दुवेश ने फेसबुक के माध्यम से फर्राटेदार अंग्रेजी भाषा में एक राजनीतिक सरीखे भाषा शैली का उपयोग करते हुए शहर की जनता से आशीर्वाद मांगा है, उस कारण से हिमांशी दुवेश का वीडियो खासा चर्चा में आ गया है। इस वीडियो में हिमांशी दुवेश ने पीएम मोदी और सीएम योगी से प्रेरणा लेते हुए आगरा को विकसित करने के साथ क्लीन आगरा ग्रीन आगरा के मिशन को आगे बढ़ाने की बात कही है।

शैक्षिक योग्यता से परिपूर्ण

अगर अभी तक आगरा नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा की तरफ से तय किये गए महिला प्रत्याशी की सूची पर नजर डाली जाए तो भाजपा ने हमेशा एक पढ़ी-लिखी, समझदार और व्यवहार कुशल महिला प्रत्याशी को ही खड़ा किया है जिसमें वर्तमान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और हाथरस विधायक अंजुला सिंह मौर्य का नाम प्रमुख है। यह दोनों ही मेयर का संभाल चुकी हैं। गुटियारी लाल दुवेश की पुत्रवधू हिमांशी दुवेश ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास्टर कोर्स किया है और वर्तमान में एक प्रोफेशनल ऑनलाइन चैनल में वह सीनियर लेक्चरार हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में भी वह सक्रिय रहती हैं। वहीँ जारी किए वीडियो में हिमांशी दुवेश ने अपनी कुशल वाकपटुता का परिचय देते हुए कम शब्दों में सधा हुआ राजनीतिक संदेश दिया है। इससे उनके व्यवहार कुशलता का पता चलता है।

दलित वोट पर पकड़

आगरा नगर निगम में मेयर सीट अनुसूचित महिला आरक्षित होने को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि भाजपा आगरा में दलित वोट बैंक को ज्यादा से ज्यादा अपने पक्ष में करना चाहती है। यदि ऐसा है तो हिमांशी दुवेश को गुटियारी लाल दुवेश की पुत्रवधू होने का फायदा मिल सकता है, क्योंकि गुटियारी लाल दुवेश बसपा सरकार से विधायक रह चुके हैं और दलित समाज में उनकी अच्छी पकड़ है। उनके पास राजनीति क्षेत्र और चुनाव लड़ने का लंबा अनुभव है।

वीडियो के लिए क्लिक करें-: