G20 की मेजबानी: 7 दिनों तक रात में रंग बिरंगी लाइटों से जगमगाएंगे आगरा के ये ऐतिहासिक स्मारक

स्थानीय समाचार

आगरा: गुरुवार को भारत को G20 की मेजबानी मिल गई। अब 1 साल तक भारत G 20 का अध्यक्ष रहेगा और उसकी मेजबानी भी करेगा। इस बड़ी उपलब्धि को लेकर देश भर में जश्न का माहौल है। इस उपलब्धि और लम्हें को यादगार बनाने के लिए भाजपा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

इस उपलक्ष्य में गुरुवार की शाम देशभर के 100 ऐतिहासिक स्मारकों को रोशनी यानी एलईडी लाइट से जगमग किया गया। जिसमें आगरा के भी कई ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट शामिल है। इन ऐतिहासिक स्मारकों को 7 दिनों तक ऐसे ही रात्रि में रंग बिरंगी लाइटों से जगमग किया जाएगा। इन ऐतिहासिक स्मारकों के बाहर G-20 के लोगो भी लगा दिए गए हैं जिससे यहां आने-जाने वाले तमाम पर्यटक भारत की इस उपलब्धि के बारे में जान सके

G-20 की मेजबानी मिलने पर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से देश के 100 स्मारकों को रात में रोशनी से जगमग किया जा रहा है। इसमें आगरा के भी तीन ऐतिहासिक स्मारक आगरा किला, फतेहपुर सीकरी और अकबर टॉम्ब शामिल हैं।

इसके अलावा ताजमहल और इन 3 स्मारकों पर G-20 के लोगों लगा दिए गए हैं। जिससे इन स्मारकों को निहारने के लिए आने वाले पर्यटकों को भी जानकारी हो सके कि इस बार भारत G-20 की मेजबानी कर रहा है।