वियतनामी राष्ट्रीय रक्षा मंत्री से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की द्विपक्षीय वार्ता

National

भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति

आपको बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारत और वियतनाम देशों के बीच रक्षा, सैन्य, उच्च स्तरीय यात्राएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना और द्विपक्षीय सेवाओं के बीच व्यापक संपर्क शामिल है | आपको बता दें कि जून 2022 में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी वियतनाम का दौरा किया था | उस दौरे में भी दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी पर संयुक्त विजन स्टेटमेंट और म्यूचुअल लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौता, ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया था |

इसी बीच रक्षा मंत्रालय के पूर्व सेक्रेटरी सौरभ कुमार ने हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रीय सीमा आयोग के उपाध्यक्ष ट्रिन डुक हाई से बातचीत की थी। यानी अब भारत और वियतनाम के संबंध और भी बेहतर होने की आशा बढ़ चुकी है |

Compiled: up18 News