Agra News: शाहगंज में बेकरी की जर्जर इमारत गिरी, दो घायल

स्थानीय समाचार

आगरा: बारिश के कहर से शाहगंज बाजार में जर्जर इमारत धराशायी हो गई। यह इमारत गोवर्धन बेकरी की थी। हादसा मंगलवार की तड़के हुआ। इमारत के गिरने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इमारत के गिरने के साथ धमाके को सुनकर लोगों में दहशत फैल गई।

बताया गया है कि ये इमारत काफी पुरानी थी, जो बारिश के कारण गिर गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर शाहगंज मौके पर पहुंच गए। घायल हुए दो लोगों को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

गनीमत ये रही कि ये इमारत तड़के गिरी जब वहां भीड़-भाड़ नहीं थी। दिन में इस जगह काफी लोग होते हैं। यदि ये इमारत दिन के समय गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।