Agra News: आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में भारतीय जैन मिलन का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन

Press Release

आगरा। 23 अप्रैल को आगरा के कमलानगर स्थित श्री 1008 महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर के आचार्य श्री विद्यासागर संत निलय में भारतीय जैन मिलन आगरा का 29वां वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदीप जैन पीएनसी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। मंच का उद्घाटन सुनील कुमार जैन द्वारा एवं चित्र अनावरण विजय गोयल जैन, सुरेश कुमार जैन द्वारा किया गया जबकि दीप प्रज्वलन भोलानाथ सिंघई द्वारा किया गया।

इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री अवनी कुमार जैन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए अवगत कराया कि इस क्षेत्र में आगरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, मथुरा व कोसी कला सहित 29 शाखाओं स्वास्थ्य धार्मिक व सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रही है। क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा सभी विशिष्ट कार्यकर्ताओं एवं सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने भारतीय जैन मिलन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय महामंत्री मनोज कुमार जैन ने केंद्र द्वारा केंद्रीय स्तर पर कराई गई प्रतियोगिता में क्षेत्र क्रमांक 9 के विजेताओं को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन अजय कुमार जैन ने क्षेत्र द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए वर्ष 2023-24 में किए जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में दिशा निर्देश दिए तथा वर्ष 2023-24 के लिए क्षेत्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

इस कार्यक्रम का संचालन अधिवेशन मुख्य संयोजक डॉ राजीव जैन तथा सीमा जैन ने किया। कार्यक्रम की व्यवस्था आगरा नगर की सभी शाखाओं के पदाधिकारी ने संभाली। अधिवेशन के समापन पर राष्ट्रीय संरक्षक अनिल जैन रईस ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रदान किया किया।

इस अवसर पर अधिवेशन में नरेंद्र कुमार जैन, डॉ पदमचंद जैन, अनिल आदर्श जैन, सुनेश जैन, डॉ पीके जैन अवधेश कुमार जैन, संदीप जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, सोमराज जैन, सुनील मोहन जैन, शुभम जैन, स्नेहा जैन, सुवीण जैन रईस, समस्त सभी शाखाओं के अध्यक्ष व मंत्री उपस्थित रहे।