उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग हर साल अपने प्लेजर स्क्वाड के लिए चुनता है 25 कुंवारी लड़कियां

Cover Story

उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग उन हर साल 25 कुंवारी लड़कियों को चुनता है। वह इन लड़कियों को अपने प्लेजर स्क्वाड का हिस्सा बनाकर महल में रखते हुए शारीरिक संबंध बनाता हैं। दे डेली स्टार की रिपोर्ट में 30 साल की कोरियन यूट्यूबर और लेखिका ओनमी पार्क ने दावा किया है कि लड़कियों को चुनने में उनकी खूबसूरती के साथ राजनीतिक वफादारी को भी परखा जाता है।

पार्क का दावा है के प्लेजर स्क्वाड में शामिल करने के लिए उनकी भी दो बार खोज की गई थी लेकिन पारिवारिक स्थिति के कारण उनको नहीं चुना गया। ओनमी 2007 में 13 साल की उम्र में उत्तर कोरिया से भाग गई थीं। इसके बाद वह दक्षिण कोरिया और फिर अमेरिका चली गई।

पार्क का कहना है कि लड़कियों को चुनने का काम बड़े स्तर पर चलता है। किम जोंग उन के लोग इसके लिए स्कूलों में जाकर भी सुंदर लड़कियों की तलाश करते हैं। एक बार जब उन्हें कुछ सुंदर लड़कियां मिल जाती हैं तो उनकी पारिवारिक और राजनीतिक स्थिति की जांच की जाती हैं। उन सभी लड़कियों के नाम हटा दिए जाते हैं, जिनके परिवार के सदस्य उत्तर कोरिया से भाग गए हैं। या जिनके रिश्तेदार दक्षिण कोरिया और दूसरे देशों में हैं।

वर्जिन होने की होती हैं जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों की पारिवारिक स्थिति की परख के बाद अगला कदम उनका मेडिकल परीक्षण होता है। मेडिकल जांच का मकसद ये देखना होता है कि लड़की चर्जिन हैं कि नहीं। इसके बाद कुछ और मेडिकल जांच से लड़‌कियों को गुजरना होता है। किसी लड़की के शरीर पर कोई छोटा सा निशान भी अयोग्यता की वजह बन सकती है। तमाम जांच के बाद जो लड़कियां चुनी जाती हैं, उनको राजधानी प्योंगयांग भेज दिया जाता है। लड़कियां जब प्लेजर स्क्वाड का हिस्सा बन जाती हैं, उनका काम सिर्फ और सिर्फ को यौन सुख देना होता है।

पार्क ने कहा कि किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल का मानना था कि किशोर लड़कियों के साथ यौन अंतरंगता उन्हें अमर कर सकती है। किम जोंग इल ने इसके लिए 1980 के दशक में कुछ सुंदर लड़‌कियों को चुनने का फैसला लिया था। 2011 में 70 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई और उनके बेटे किम जोंग उन के हाथ में सत्ता आ गई। किम जोंग उन भी इसी रास्ते पर चल रहे हैं।

प्लेजर स्कवायड में भी हैं तीन विभाग

पार्क का कहना है कि इस स्क्वाड में भी तीन अलग-अलग विभाग हैं। कुछ लड़‌कियों को मालिश में ट्रेनिंग दी जाती है। एक वर्ग किम और उसके करीबी लोगों के मनोरंजन के लिए गायन और डांस में माहिर होता है। तीसरा समूह यौन गतिविधियों के लिए होता है। इसमें शामिल लड़कियों को किम के साथ यौन संबंध बनाने होते हैं। सबसे सुंदर लड़कियों को किम के पास भेजा जाता है। कम सुंदर लड़कियों को जनरलों और दूसरे राजनेताओं के पास भेजा जाता है।

ओनमी पार्क का कहना है कि इस दस्ते की महिलाएं जब 25 साल की उम्र को पास कर लेती है तो उनको रिटायर कर दिया जाता है। आमतौर पर उनकी शादी किम के अंगरक्षकों से कर दी जाती है। प्लेजर स्क्वाड की महिलाओं को सुरक्षा सेवाओं के सदस्य से शादी करने का विशेषाधिकार है।

-एजेंसी