जिला जेल से आई एक चिट्ठी ने आगरा प्रशासन में मचा दिया हड़कंप

स्थानीय समाचार

आगरा। जिला जेल से आई एक चिट्ठी ने आगरा प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। जेल में बंद एक कैदी ने चिट्ठी के माध्यम से जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस चिट्ठी में जेल के अंदर कैदियों को दी जाने वाली यातनाओं का उल्लेख करते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल जिला जेल से आई है चिट्ठी सुर्खियों में है।

बता दें कि आगरा की जिला जेल से एक चिट्ठी प्रशासन के लिए लिखी गई है। जेल में बंद कैदी हरिओम बघेल ने रिहाई पर आए एक व्यक्ति से यह चिट्ठी प्रशासन तक पहुंचाई है।

कैदी हरिओम के पिता ने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत की है। पिछले 1 साल से हरिओम जिला जेल में निरुद्ध है। उसने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि पैसे नहीं देने पर यातनाएं दी जाती हैं। 10 फरवरी से हरिओम बघेल जिला जेल में भूख हड़ताल पर बैठा है।

इस चिट्ठी के आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों की मानें तो लखनऊ से इस चिट्ठी के बाद जेल प्रशासन से जवाब मांगा गया है।