केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया अमेठी में गृह प्रवेश, पति जुबिन ईरानी भी रहे साथ

Politics

स्‍मृति ईरानी का 11 बिस्वा जमीन पर बना है आवास

केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने 2021 में गौरीगंज तहसील के मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इसी जमीन पर सांसद का आलीशान मकान बनकर तैयार हो गया जिसमें सांसद स्मृति ईरानी ने गृह प्रवेश किया है।

स्मृति ईरानी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी

स्मृति ईरानी अमेठी आवास से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। यहीं से चुनाव की रणनीति भी तय होगी। चुनाव लड़ने के साथ ही साथ वो यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी।

स्मृति ईरानी ने किया वादा मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी वासियों से वादा किया था कि लोगों को अपने सांसद से मिलने के लिए दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। वह अमेठी में ही अपना घर बनवा कर जनता की समस्या सुनेंगी। ईरानी ने 2021 में अपना घर बनवाने के लिए मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा जमीन खरीदी थी और 29 जुलाई 2021 को उनके पुत्र जौहर इरानी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया था। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने नींव की ईंट रखी थी।

स्‍मृति ईरानी अपने घर पर कई कार्यक्रम करा चुकी हैं

बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी अपने इसी नए घर से अमेठी से आगामी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। यहीं से चुनाव की रणनीति भी तय होगी। चुनाव लड़ने के साथ ही साथ वो यहां जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं भी सुनेंगी। मालूम हो कि इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के द्वारा अपने घर पर कई कार्यक्रम का आयोजन कराया जा चुका है। हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण इसी नए घर पर ही हुआ था, जिसमे स्मृति ईरानी शामिल हुई थीं।

-एजेंसी