एटा में रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा बेकाबू ट्रक, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Crime

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले सभी मैनपुरी जिले के रहने वाले है।

जानकारी के अनुसार, एटा के पिलुआ थाना इलाके के पिलुआ में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग और डिवाइडर तोड़ते हुए ओवर ब्रिज से 20 फुट नीचे जा गिरा। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में अनस खान और इरफान निवासी कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्तार खान, शाहरुख खान निवासी कुरावली और अक्षय बाबू निवासी बिछवा मैनपुरी घायल हो गए।

एटा पुलिस ने बताया कि हादसे सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। तेज आवाज होने पर जानकारी हुई तो हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल केंटर में फंसे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के नींद आ जाने के कारण हादसा होने की सम्भावना है। दुर्घटना का शिकार हुआ तेज रफ्तार ट्रक दिल्ली की तरफ से मैनपुरी  की तरफ जा रहा था। पहले सभी 2 घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद एक युवक अच्छे खान की मौके पर हुई मौत हों गयी थी, उसके बाद में इलाज के दौरान दो और अनस और इरफ़ान खान ने दम तोड़ दिया।