आगरा: अखिलेश यादव के करीबी सपा नेता पर संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज, पार्टी के ही नेता ने लगाए गंभीर आरोप

Politics

आगरा में सपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति राजपाल यादव के खिलाफ थाना ताजगंज में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। समाजवादी पार्टी के नेता रिंकू यादव की तरफ से तहरीर में राजपाल यादव पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिंकू यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए राजपाल यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाना ताजगंज क्षेत्र के बरौली अहीर निवासी रिंकू यादव समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में राष्ट्रीय सचिव है। रिंकू यादव ने आरोप लगाया है कि फतेहाबाद रोड पर 19 फरवरी की रात एक शादी समारोह से निकलते हुए 8-10 लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की।

आरोप है कि यह सभी लोग आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति एवं सपा नेता राजपाल यादव द्वारा भेजे गए थे। थाना ताजगंज में तहरीर के आधार पर सपा नेता राजपाल यादव व 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश सहित संगीत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।