आगरा: तमंचे से फायर कर किया दूल्हा दुल्हन ने गृह प्रवेश, वीडियो हुआ वायरल

Crime

आगरा: तमंचे पे डिस्को तो आपने सुना होगा, शादी समारोह में भी हर्ष फायरिंग के कई मामले आये दिन सुर्खियों में बने रहते है औऱ पुलिस इन पर कार्यवाही भी करती है मगर ताजनगरी आगरा में एक अनोखा ही मामला प्रकाश में आया है तमंचे पे ग्रह प्रवेश दुल्हा दुल्हन का अनोखा ग्रह प्रवेश जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खंदौली के नाई की सराय क्षेत्र का मामला

यह अनोखा मामला आगरा के खंदौली के नाई की सराय क्षेत्र का बताया जा रहा है। शादी के बाद सुबह जब दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर घर पहुंचा तो एक अजीब वाकया हुआ। गृह प्रवेश के दौरान दूल्हा दुल्हन एक साथ तमंचा हाथ में पकड़कर फायरिंग कर रहे हैं। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के मुताबिक विवाह के बाद जब दूल्हा दुल्हन को विदा कराकर अपने घर पहुंचा तो गृह प्रवेश की रस्म होने लगी। इसी दौरान उसने एक तमंचा बाहर निकाला और फिर अपनी दुल्हन के हाथ में तमंचा थमा दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए घर में प्रवेश किया। वायरल वीडियो देखने से साफ प्रतीत हो रहा है कि दूल्हा दुल्हन हाथ में जो तमंचा पकड़े हुए हैं, वह अवैध है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।