आगरा में सीएम योगी के दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद: इनर रिंग रोड मुआवजा और कोऑपरेटिव बैंक में गड़बड़ी को लेकर खड़ी की आवाज

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा दौरे से ठीक पहले प्रशासन द्वारा प्रमुख किसान नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिए जाने से हड़कंप मच गया। इनर रिंग रोड परियोजना के मुआवजे और आगरा कोऑपरेटिव बैंक में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की योजना बना रहे किसान नेताओं को […]

Continue Reading

आगरा में किसानों का ‘हल्लाबोल’: एडीए कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, जमीन वापसी या उचित मुआवजे की मांग

आगरा: इनर रिंग रोड लैंड पार्सल (तृतीय चरण) की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को लेकर किसानों का असंतोष मंगलवार को एक बड़े आंदोलन के रूप में सामने आया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने एडीए (आगरा विकास प्राधिकरण) मुख्यालय को घेर लिया और करीब एक घंटे तक तालाबंदी कर कामकाज ठप […]

Continue Reading

आगरा में एडीए के खिलाफ किसानों का ‘आर-पार’ का महा-आंदोलन: कमिश्नर और एडीए दफ्तर का घेराव, तालाबंदी की चेतावनी

आगरा: ताजनगरी आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) द्वारा इनर रिंग रोड के तृतीय चरण (Third Phase) के लिए अधिग्रहित की गई जमीनों को वापस दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय किसानों का आक्रोश सोमवार को पूरी तरह से फूट पड़ा। अपनी पुश्तैनी जमीनों को बचाने के लिए सैकड़ों की संख्या में आंदोलित किसान कमिश्नरी […]

Continue Reading

4 गुना मुआवजा दो या जमीन वापस करो… आगरा इनर रिंग रोड फेज-3 के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ मंडलायुक्त दफ्तर पर धरने पर बैठे किसान

​आगरा। ताजनगरी में इनर रिंग रोड लैंड पार्सल (तृतीय चरण) के भूमि अधिग्रहण का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। इसके विरोध में मंगलवार को प्रखर किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने अचानक मंडलायुक्त (कमिश्नर) कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और वहीं धरने पर बैठ गए। दोपहर 12:00 बजे […]

Continue Reading

आगरा में ‘स्मार्ट मीटर’ संग्राम का दूसरा अध्याय: 600 ग्रामीणों पर मुकदमा, 16 नामजद, अकोला में भारी तनाव

आगरा। ताजनगरी के अकोला क्षेत्र में स्मार्ट मीटरों के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन के बाद अब बिजली विभाग और प्रशासन ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। विभाग ने विरोध की आवाज उठाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए सामूहिक एफआईआर दर्ज कराई है। इस कार्रवाई में 16 लोगों को नामजद किया गया है, […]

Continue Reading

आगरा में ‘किसान दिवस’ की निकली हवा: सीडीओ की चंद मिनटों की हाजिरी और गायब अधिकारी; भड़के किसानों ने कहा— ‘अधिकारियों ने बना दिया मजाक’

आगरा: ताजनगरी में बुधवार को विकास भवन में आयोजित ‘किसान दिवस’ महज एक औपचारिकता बनकर रह गया। किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए बुलाई गई इस बैठक में प्रशासनिक संवेदनहीनता का आलम यह था कि जिले के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) महज चंद मिनटों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चलते बने। अधिकारियों की गैर-मौजूदगी […]

Continue Reading

आगरा नगर निगम में ‘एंट्री टैक्स’ पर बवाल: किसान से मांगे 50 रुपये तो सड़क पर ही धरने पर बैठ गए श्याम सिंह चाहर, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

​आगरा: ताजनगरी के नगर निगम परिसर में बुधवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया, जब गेट पर किसानों से अवैध वसूली की कोशिश की गई। नगर निगम स्थित भूमि अध्याप्ति कार्यालय जा रहे किसानों से गेट पर जबरन 50 रुपये मांगे गए, जिससे गुस्साए किसान नेता श्याम सिंह चाहर चिलचिलाती धूप में परिसर […]

Continue Reading