BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में आयकर विभाग का सर्वे जारी

National

अकाउंट के दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीबीसी के वित्त विभाग में अकाउंट के कुछ दस्तावेजों की पुष्टि की जा रही है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान कार्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए थे। साथ ही अकाउंट डिपार्टमेंट में रखे कम्प्यूटर को भी स्कैन किया गया। इसके अलावा टीम कुछ लैपटॉप, मोबाइल और डेस्कटॉप का बैकअप ले रही है। सूत्रों के मुताबिक जरूरी जानकारी एकत्र करने के बाद सभी चीजें लोगों को हैंडओवर कर दी जाएंगी।

बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी सर्वे की जानकारी दे दी गई है। बीबीसी की ओर से गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ रिलीज करने के कुछ हफ्ते बाद आईटी सर्वेक्षण किया गया है। हालांकि, भारत में इस डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया गया था।

Compiled: up18 News