मौनी अमावस्या के दिन स्नान, दान, तर्पण करने से मिलती है पितृ दोष से मुक्ति

Religion/ Spirituality/ Culture

इस बार मौनी अमावस्या का योग दो दिन 31 जनवरी और एक फरवरी को पड़ रहा है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन किया गया पूजन और दान-पुण्य और दिनों की अपेक्षा हजारों गुणा पुण्य प्राप्त होता है। इस साल मौनी अमावस्या का स्नान 1 फरवरी को ब्रह्म मुहूर्त में किया जाएगा। इस दिन किए हुए दान का अक्षय फल प्राप्त होता है।

माघ कृष्ण अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। मौनी शब्द मुनि से बना हुआ है। इस दिन मौन रहकर स्नान करने का महत्व बताया गया है। मौनी अमावस्या के दिन स्नान, दान, तर्पण आदि करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिनों पितृों के निमित्त जलांजलि देने से घर में सुख, समृद्धि आती है।

-एजेंसी