आध्यात्मिक चेतना संघ जम्मू के आध्यात्मिक आश्रम निर्माण को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन

Press Release

दिल्ली से पधारी टीम ने जल्द ही आध्यात्मिक चेतना केंद्र आश्रम का नक्शा और बिल्डिंग प्लान के साथ कास्टिंग मैनेजमेंट के बारे में जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर मुख्य आध्यात्मिक शिक्षक एवं  आध्यात्मिक चेतना संघ हरियाणा के अध्यक्ष डॉ.सतीश वर्मा, मनोहर लाल जी अध्यक्ष उधमपुर, डॉ. शम्मी कपूर अध्यक्ष कठुआ, राकेश सोनी सचिव कठुआ, सतीश साहनी अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर, वीर जी मराठा, विक्रम जी समेत दिल्ली से विशेष रूप से पधारे बिल्डिंग व निर्माण विशेषज्ञ कमल किशोर, इंटीरियर डिजाइनर बाबू लाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया सलाहकार अशोक कुमार निर्भय समेत भारत का आध्यात्मिक समाज के लोग व आध्यात्मिक चेतना संघ जम्मू (रजि.) से जुड़े अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मीटिंग के अंत में सभी ने ब्रह्मलीन डॉ. केवल कृष्ण जी महाराज की धर्मपत्नी एवं आध्यात्मिक चेतना संघ जम्मू (रजि.) की चेयरमैन श्रीमती राधा माताजी का आशीर्वाद लिया और अपनी मीटिंग के बारे में जानकारी दी। इसके पश्चात सभी को प्रसाद व आशीर्वाद देकर विदा किया गया।

– अशोक कुमार निर्भय