दिल्‍ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर केजरीवाल को मीनाक्षी लेखी का जवाब

Politics

आपसे नहीं संभलती तो हमें दे दीजिए कानून व्यवस्था

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह तो जंगलराज हो गया है। क्या देश की राजधानी में इस तरह की कानून व्यवस्था होनी चाहिए। इसका एक ही कारण है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल अपनी पूरी ऊर्जा दिल्ली सरकार के काम रोकने में लगाते हैं। आपसे नहीं संभलती कानून व्यवस्था तो हमें दे दीजिए हम दिल्ली को सबसे सुरक्षित शहर बना देंगे।

पंजाब में सबसे खराब कानून व्यवस्था

सीएम केजरीवाल को कड़ा जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा, दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत अच्छी है। पंजाब में सबसे खराब कानून व्यवस्था है। दिल्ली दंगों के आरोपी कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। शायद अपने उपमुख्यमंत्री को जेल से निकालने के लिए ये; अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि कानून व्यवस्था इनके हाथ में हो।

दिल्ली प्रगति मैदान में दिनदहाड़े लूट, पांच गिरफ्तार

नई दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग में एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक के दम पर लूटपाट करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस गिरफ्तारी में सीसीटीवी फुटेज अहम भूमिका निभाई।

Compiled: up18 News