इन आसान योगासनों से टाली जा सकती हैं लिवर संबंधी समस्‍याएं

Health

लिवर खराब होने पर कमजोर होने लगता है और इसका कैंसर, सिरोसिस, फैटी लिवर, हेपेटाइटिस ए, बी और सी जैसी खतरनाक बीमारी हो जाती हैं। लेकिन, 5 आसान योगासनों को करने से इन बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है।

धनुरासन

धनुरासन करने से लिवर में खिंचाव पैदा होता है और यह सक्रिय बनता है। इस योगासन का नियमित अभ्यास धीरे-धीरे यकृत को मजबूत बना देता है और फैटी लिवर की बीमारी से बचाव होता है।

भुजंगासन

भुजंगासन भी लिवर को एक्टिव और स्ट्रेच करने में मदद करता है। यह काफी आसान योगा पोज है, जिसे कोबरा पोज भी कहा जाता है। रोजाना 5 मिनट इसे करने से सिरोसिस और फैटी लिवर का खतरा कम किया जा सकता है।

अधोमुख श्वानासन 

कई शानदार फायदे देने वाला अधोमुख श्वानासन करने से हेपेटाइटिस से बचाव किया जा सकता है। क्योंकि, यह लिवर में इंफ्लामेशन होने से रोकता है, साथ ही बाइल का उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम 

अनुलोम-विलोम एक प्राणायाम है, जो शरीर में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है। इसकी वजह से लिवर को पर्याप्त पोषण व ऑक्सीजन मिलती है और वह अपने फंक्शन को बेहतर रख पाता है।

कपालभाति प्राणायाम

रोजाना कपालभाति करने से लिवर को हेल्दी बनाया जा सकता है। दूसरे प्राणायाम की तरह यह भी शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है और लिवर की बीमारी से दूर रखता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Compiled: up18 News