कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Politics

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट

कांग्रेस ने दूसरी लिस्ट में निपाणी से काकासाहेब पाटिल, गोकाक से महंतेश कदाड़ी, बिलगी से जेटी पाटिल, अफजलपुर से एमवाय पाटिल, बादामी से भीमासेन को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने इससे पहले शनिवार को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। इस पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को उनकी वरुणा सीट से मैदान में उतारा गया। सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डीके शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

कांग्रेस को वापसी की उम्मीद

फिलहाल कर्नाटक की सत्ता पर बीजेपी काबिज है। कांग्रेस एक बार फिर कर्नाटक सरकार में वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी, लेकिन बहुमत से दूर रह गई थी। इसके बाद कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन ने राज्य में सरकार बनाई थी। हालांकि, गठबंधन की ये सरकार 5 साल तक नहीं चल सकी थी और बीजेपी दोबारा पावर में आई थी।

Compiled: up18 News