‘गड़बड़ी’ के साथ MNV की म्यूज़िक इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री

Entertainment

विविध संगीत शैलियों का संगम, कविता से प्रेरित अंदाज़ और डांसफ्लोर की धुनों से सजा MNV का पहला एकल गीत ‘गड़बड़ी’, तीन गीतों की श्रृंखला की शुरुआत करता है।

दिल्ली के गायक और गीतकार MNV (मानव) ने आज अपने पहले गीत ‘गड़बड़ी’ के साथ संगीत की दुनिया में कदम रखा है।

आज के संगीत में जहाँ सादगी और कम से कम वाद्य-संगीत का चलन बढ़ रहा है, वहीं MNV का संगीत इससे बिल्कुल अलग है। उनका अंदाज़ भव्य, ऊर्जा से भरपूर और पुराने दौर की धुनों से प्रेरित है, जिसे खास तौर पर डांसफ्लोर पर श्रोताओं को झूमने के लिए तैयार किया गया है।

MNV कहते हैं, “मुझे सच में ऐसा कोई दौर याद नहीं आता, जब संगीत मेरी ज़िंदगी का हिस्सा न रहा हो। स्कूल में भी मैं अक्सर आखिरी बेंच पर एक नोटबुक लेकर बैठा रहता था। उसमें पढ़ाई के नोट्स लिखने के बजाय गीतों के बोल लिखा करता था। शायद संगीत हमेशा से मेरे भीतर रहा है। हिंदुस्तानी शास्त्रीय और पश्चिमी गायन में प्रशिक्षण लेने, चार भाषाओं में गीत लिखने और कई वर्षों तक मंच पर प्रस्तुति देने के अनुभव ने मुझे अपनी कहानियाँ कहने के कई माध्यम दिए हैं। अब मैं इस पहले अध्याय के माध्यम से अपनी इन कहानियों और संगीत को सभी के साथ साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।”

भारत के इंडी म्यूज़िक मूवमेंट के एक निर्णायक दौर में, Times Music का ffs. Records एक बार फिर वापसी कर रहा है और उस काम पर पूरी तरह फोकस कर रहा है, जिसके लिए वह जाना जाता है: ऐसे कलाकारों को खोज निकालना, जिन्हें अभी तक कोई और नहीं पहचान पाया है, उनकी अलग आवाज़ और साउंड को आकार देना और भारत की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं की अगली लहर को ग्लोबल म्यूज़िक मैप पर स्थापित करना है।

Times Music के CEO मंदार ठाकुर कहते हैं, “कभी-कभी कोई ऐसा बदलाव लाने वाला कलाकार सामने आता है, जिसका ताज़गी से भरपूर और शानदार संगीत आपको मंत्रमुग्ध कर देता है, आपको बेहतरीन मूड में ले जाता है, हर जॉनर की सीमाओं को चुनौती देता है और सच्चे अर्थों में एक रियल आर्टिस्ट होता है। ऐसे ही कलाकार हैं मानव (MNV)।”

‘गड़बड़ी’ अब सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स और Times Music के YouTube चैनल पर उपलब्ध है।

YouTube पर देखें: https://youtube.com/shorts/0WJ0QwUA9U8?feature=share