नेपाल: जेल से रिहा किया गया फ्रेंच सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज

INTERNATIONAL

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि जेल से रिहा किए जाने के 15 दिनों के भीतर उसे डिपोर्ट कर दिया जाए। चार्ल्स शोभराज को उसकी बढ़ती उम्र के आधार पर रिहा किया गया है।

इससे पहले न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में चार्ल्स शोभराज की पत्नी निहिता बिश्वास ने कहा कि हम सुरक्षा कारणों से चार्ल्स शोभराज को आज शाम तक फ्रांस (France) में उनके परिवार के पास भेजने की कोशिश कर रहे हैं। हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें कुछ समस्याएं हैं। हो सकता है उन्हें दूसरी सर्जरी की जरूरत पड़े। उनके लिए सेहथ और परिवार भी प्राथमिकताओं में हैं।

नेपाली सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

चार्ल्स शोभराज की उम्र 78 साल है। वह 2003 से नेपाल की जेल में बंद था। सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते समय कहा कि प्रिजन मैनेजमेंट रेगुलेशन 65 साल से अधिक उम्र के कैदियों को उनके अच्छे बरताव पर 75 फीसदी तक सजा अवधि में छूट की बात कहता है। चार्ल्स शोभराज के वकील भी उसकी रिहाई के लिए लंबे समय से नेपाली कोर्ट से डिमांड कर रहे थे।

नेपाल सेंट्रल जेल के जेलर ईश्वरी प्रसाद पांडे ने बताया कि चार्ल्स ने उनसे कहा है कि वह जेल के बाहर मौजूद मीडिया से बात नहीं करना चाहता। आपको बता दें कि चार्ल्स शोभराज के ऊपर दुनिया के कई देशों में केस दर्ज हैं। नेपाल में उसकी सजा अगले साल सितंबर में खत्म होनी थी। चार्ल्स शोभराज भारत की जेल में भी लंबा समय काट चुका है।

Compiled: up18 News