आगरा: ग्रह कलेश के चलते महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर, इलाज जारी

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव बटेश्वर में पति से झगड़े ग्रह कलेश के चलते महिला ने घर में रखा जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार कल्लो पत्नी सलीम उम्र करीब 30 वर्ष निवासी गांव बटेश्वर थाना बाह ने गुरुवार को अपने पति से झगड़े एवं कहासुनी ग्रह कलेश के चलते जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

जहर खाने से महिला की अचानक हालत बिगड़ने लगी जिस पर परिजनों में हड़बड़ी मच गई और महिला कल्लो को गंभीर अवस्था में परिजनों ने सीएचसी केंद्र बाह में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां समय रहते चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया। वहीं गंभीर अवस्था में महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

-up18news