28 नवंबर को सीएम योगी आएंगे आगरा, तारघर मैदान पर तैयारियां शुरू

स्थानीय समाचार

आगरा: 28 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ रहे हैं। तारघर मैदान पर होने वाले एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के 28 नवंबर को आगरा आगमन को लेकर नगर निगम और प्रशासनिक अमला कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।

आज गुरुवार सुबह नगर निगम और प्रशासनिक अमला तारघर मैदान पर पहुँचा और इस मैदान पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां शुरू करा दी। नगर निगम की टीम इस पूरे मैदान की सफाई व्यवस्था में जुट गई है। मैदान पर खड़ी हुई लंबी लंबी घास को काटा जा रहा है तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से भी तैयारियां शुरू कर दी गई है।

आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 28 नवंबर को जो कार्यक्रम था, वह पहले जीआईसी मैदान में होना था लेकिन अचानक से फेरबदल हो गया। अब यह कार्यक्रम तारघर मैदान पर होगा। 28 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगरा आगमन और कार्यक्रम को लेकर नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे से वार्ता हुई।

उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को मुख्यमंत्री आगरा आ रहे हैं वह एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम प्रशासनिक होगा जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। तारघर मैदान को दुरुस्त बनाया जा रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से भी इंतजाम देखे जा रहे हैं।