आगरा: 120 मीटर पहुंचा चंबल नदी जलस्तर, और पानी बढ़ने की संभावना, प्रशासन अलर्ट

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के कस्बा पिनाहट से सटी चंबल नदी का जलस्तर राजस्थान के कोटा बैराज से छोड़े पानी से बढ़ गया है। नदी में पानी और आने की संभावना जताई गई है।जा

नकारी के अनुसार राजस्थान में हुई लगातार बारिश के चलते कोटा बैराज में पानी बढ़ जाने से रविवार को पानी छोड़ा गया था। जिसके चलते चंबल नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार शाम तक चंबल नदी का जलस्तर बढ़कर पिनाहट घाट पर 120 मीटर तक पहुंच गया। नदी में और पानी आने और बढ़ने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल तटवर्ती इलाकों में स्थिति सामान्य है खतरे की कोई आशंका नहीं है। क्योंकि चंबल नदी खतरे के निशान से करीब 10 मीटर नीचे बह रही है। वहीं सुरक्षा दृष्टि को लेकर प्रशासन बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर पूरी तरह से अलर्ट है। वहीं सूत्रों के मुताबिक मध्यप्रदेश और राजस्थान में बारिश और हुई तो चंबल में बाढ़ के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है।