आगरा: कारगिल विजय दिवस पर वक्ताओं ने कहा, भारतीय सेना युद्ध केवल जीतने के लिए ही लड़ती है

Press Release

आगरा कॉलेज की राष्ट्रीय कैडेट कोर, आर्मी विंग द्वारा कारगिल विजय दिवस के 23वें वर्ष के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया, जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर बोलते हुए प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारत की सेना ने अप्रतिम शौर्य एवं पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन को करारी शिकस्त दी थी। भारतीय जवानों के इस बलिदान को देश नतमस्तक होकर प्रणाम करता है।

संगोष्ठी में रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ मनोज रावत ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना युद्ध, केवल जीतने के लिए ही लड़ती है और पाकिस्तान से हुए चारों युद्ध इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है।

कंपनी कमांडर ले अमित अग्रवाल ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त सभी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. संध्या मान ने विभिन्न युद्धों में भारतीय सैन्य अधिकारियों की भूमिका को रेखांकित किया। संचालन कैडेट वर्णिका पांडे ने तथा आभार कैडेट उजाला ने व्यक्त किया। गोष्ठी में कैडेट रामू यादव, कुंजबिहारी, प्रिंस, अभिषेक यादव, सिमरन, उजाला, प्रिया, लक्ष्मी, नंदिनी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर डॉ बीके शर्मा, डॉ नीरा शर्मा, डॉ रीता निगम, डॉ नितेश शर्मा, यूओ अरुण तरकर, अमन श्रीवास्तव, मनस्वी, दीपक, अनिल यादव, आराध्या आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।