अमरनाथ यात्रा: LG मनोज सिन्हा ने जम्मू बेस कैंप से रवाना किया पहला जत्‍था

National

जम्मू-कश्मीर LG मनोज सिन्हा ने बुधवार तड़के जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया। यात्रा 30 जून से शुरू होगी। इससे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का घाटी पहुंचना शुरू हो गया था।

दो साल के अंतराल के बाद 30 जून से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा से पहले तीर्थयात्री जम्मू पहुंचने लगे हैं। एक तीर्थयात्री ने कहा कि हम बाबा भोलेनाथ की पूजा करने के लिए 2 साल से इंतजार कर रहे थे, यह देखकर बहुत खुशी हुई।

वहीं, अमरनाथ यात्रा से पहले उधमपुर जिले में काली माता मंदिर के पास जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास मंथल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

-एजेंसियां