आगरा कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल: कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 72 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले

स्थानीय समाचार

आगरा। उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले किए हैं। पुलिस उपायुक्त नगर रवीन्द्र कुमार ने सोमवार को नगर कमिश्नरेट पुलिस स्थापना बोर्ड के महत्वपूर्ण निर्णय के क्रम में कुल 72 उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

​आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित उपनिरीक्षक बिना किसी विलंब के अपने नवनियुक्त तैनाती स्थल के लिए तत्काल रवाना हों और कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी सूचना लौटती डाक से उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पुलिस लाइन से थानों पर भेजे गए कई दरोगा

सबसे अधिक तबादले पुलिस लाइन से विभिन्न थानों पर किए गए हैं। पुलिस लाइन से अवधेश कुमार को थाना ताज सुरक्षा, सतीश चन्द्र को थाना सदर, राजेन्द्र सिंह को महिला थाना, गजेन्द्र सिंह को थाना सदर, अमित कुमार को थाना शाहगंज, सुदेश सिंह को थाना सदर, सोनू शर्मा को थाना सदर, गौरव कुमार को थाना शाहगंज, कुलदीप कुमार को थाना जगदीशपुरा, अनुज कुमार को थाना नाई की मण्डी, अनिल कुमार को थाना साइबर, दीपक कुमार मिश्रा को थाना जगदीशपुरा, राजेश कुमार को थाना सदर और योगेन्द्र प्रताप सिंह को थाना साइबर भेजा गया है।

इसके अलावा थाना बासौनी से मृगेन्द्र सिंह को थाना शाहगंज और बलराज सिंह को थाना कोतवाली, थाना बरहन से प्रमोद यादव को थाना सदर भेजा गया है।

कोतवाली, साइबर, सदर, हरीपर्वत के दरोगा बदले

थाना कोतवाली से रामरतन सिंह को थाना कमलानगर, धर्मेन्द्र सिंह चौकी प्रभारी रावतपाड़ा को थाना ट्रांसयमुना और विक्रम सिंह को थाना लोहामण्डी भेजा गया है।

थाना साइबर से भगवान सिंह को थाना एकता, राकेश कुमार को थाना सिकन्दरा, अमित कुमार को थाना ताजगंज, उमंग कुमार को थाना न्यू आगरा, प्रशांत कुमार को थाना ताजगंज, दीपक कुमार को थाना लोहामण्डी, नीतू तोमर को थाना सदर और अरुण कुमार को थाना लोहामण्डी भेजा गया है।

थाना हरीपर्वत से सर्वेश कुमार को थाना एकता, देवेन्द्र पाल सिंह को थाना ताज सुरक्षा और विनोद कुमार को थाना सदर भेजा गया है।

थाना सदर से भी बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। सदर से जीतेन्द्र को थाना ताज सुरक्षा, रंजीत कुमार को थाना ताज सुरक्षा, शिवम प्रिया को थाना हरीपर्वत, राजन पथिक को थाना साइबर, मनोज कुमार को थाना साइबर, उदयवीर सिंह को थाना हरीपर्वत, अशोक कुमार को थाना कमलानगर, वीरेन्द्र सिंह को थाना एमएम गेट और देवेन्द्र सिंह को थाना मण्टोला भेजा गया है।

अन्य प्रमुख तबादले 

थाना नाई की मण्डी से राजीव कुमार थाना ट्रांसयमुना
थाना नाई की मण्डी से राजकुमार थाना लोहामण्डी
थाना सिकन्दरा से धर्मेन्द्र सिंह थाना एत्माददौला
थाना न्यू आगरा से विक्रम चौहान थाना एत्माददौला
थाना छत्ता से विकास कुमार थाना रकाबगंज
थाना छत्ता से विजय कुमार थाना सिकन्दरा
थाना एत्माददौला से कमलेश कुमार थाना नाई की मण्डी
थाना एत्माददौला से सतीश चन्द्र शर्मा थाना नाई की मण्डी
थाना ट्रांस यमुना से सोहनपाल सिंह थाना कोतवाली
थाना कमलानगर से सुरेन्द्र सिंह यादव थाना शाहगंज
थाना कमलानगर से धनंजय कुमार थाना शाहगंज
थाना रकाबगंज से विपिन कुमार थाना जगदीशपुरा
थाना लोहामण्डी से प्रवीन्द्र कुमार थाना छत्ता
थाना लोहामण्डी से नरेश कुमार थाना छत्ता
थाना लोहामण्डी से रविता यादव थाना मण्टोला

थाना जगदीशपुरा से वीरपाल सिंह थाना रकाबगंज
थाना जगदीशपुरा से अंकित कटियार थाना रकाबगंज
थाना ताजगंज से शशि थाना एमएम गेट
थाना ताजगंज से गौरव यादव थाना कमलानगर
थाना ताजसुरक्षा से नेपाल सिंह थाना हरीपर्वत
थाना ताजसुरक्षा से राजा सिंह थाना छत्ता
थाना ताजसुरक्षा से मेहरबान सिंह थाना शाहगंज
थाना ताजसुरक्षा से राम प्रकाश शर्मा थाना कोतवाली
थाना ताजसुरक्षा से निमेषपाल थाना शाहगंज
थाना ताजसुरक्षा से कैलाश सिंह थाना एत्माददौला
थाना ताजसुरक्षा से राजेन्द्र सिंह थाना कमलानगर
थाना बरहन से प्रियाशा नागर थाना साइबर
थाना डौकी से सन्नो वर्मा थाना जगदीशपुरा
पुलिस लाइन से दीपक कुमार थाना साइबर
थाना साइबर से शैली गुप्ता थाना सिकन्दरा

थाना साइबर से रीतू थाना न्यू आगरा
थाना साइबर से नेहा थाना हरीपर्वत
आदेश की प्रतिलिपि पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी-पूर्वी, संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त / थाना प्रभारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को अनुपालन के लिए भेजी गई है।