आगरा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ति सहित पुत्र गंभीर घायल

स्थानीय समाचार

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत फरेरा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिस पर सवार पिता-पुत्र सहित महिला घायल हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार विवेक पुत्र हरविलास उम्र करीब 35 वर्ष निवासी गांव गढ़ी रमपुरा थाना जैतपुर शुक्रवार को बाइक द्वारा अपने पुत्र आयुष उम्र 7 वर्ष एवं पत्नी के साथ भदरौली के पास गांव गढ़ी रमपुरा अपनी रिश्तेदारी में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। जहां से वह बाइक द्वारा वापस अपने गांव घड़ी रमपुरा लौट रहे थे। तभी बाह थाना क्षेत्र के आगरा बाह मार्ग पर फरेरा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई वही बाइक पर सवार विवेक और उसका पुत्र आयुष गंभीर घायल हो गया वही पीछे बैठी पत्नी चोटिल हो गई।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टर- नीरज परिहार