आगरा: अनियंत्रित होकर टेंपो पलटा, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

स्थानीय समाचार

पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के अंतर्गत अरनोटा पुल पर एक यात्रियों से भरा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही बड़ा हादसा होने से टल गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को एक टाटा मैजिक टेंपो इटावा जसवंतनगर के गांव कुकावली से यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए जा रहा था। तभी थाना बसई अरेला क्षेत्र के आगरा बाह मार्ग के अरनोटा पुल पर दूसरे वाहन को बचाते समय यात्रियों का टेंपो मैजिक अनियंत्रित होकर पुल के बीच में ही पलट गया। जिससे टेंपो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई आधा दर्जन से अधिक यात्री गंभीर घायल हो गए

राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों की मदद से घायल यात्री मुकेश पुत्र सुखलाल, आशीष पुत्र मुकेश, अनुराग पुत्र उमेश, सियादेवी पत्नी राजाराम, उर्मिला पत्नी सुखलाल, पारुल, विनीता पुत्रीगण मुकेश, निवासी गण सभी कुकावली थाना जसवंतनगर इटावा सहित चालक अच्छेलाल पुत्र रामजीत निवासी जौनपुर थाना सिकरारा एवं परिचालक रामकृष्ण पुत्र रामसेवक निवासी स्वरूप नगर दिल्ली घायलों को एंबुलेंस द्वारा इलाज को फतेहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया जहां सभी घायलों का चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। वही गनीमत रही कि पुल पर बड़ा हादसा होने से टल गया।

रिपोर्टर- नीरज परिहार