आगरावासी जल्द कर सकेंगे वंदे भारत ट्रेन से सफ़र, हुआ ट्रॉयल

स्थानीय समाचार

आगरा: वंदे भारत ट्रेन का तीसरे ट्रायल में सब कुछ ठीक रहा। ट्रेन और रेलवे ट्रैक की फिजिबिलिटी ठीक रही तो जल्द ही आगरा वासियों का वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का सपना पूरा हो जाएगा। देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत का मंगलवार को आगरा कैंट से निजामुद्दीन दिल्ली तक ट्रायल किया गया। ट्रेन का यह ट्रायल रन था। इसके लिए रात को ही वंदे भारत का रैक कैंट स्टेशन आ गया था। तैयारियां भी कर ली गई थी। मंगलवार दोपहर 3 बजे वंदे भारत ट्रायल रन के लिए आगरा कैंट स्टेशन से रेलवे ट्रैक पर दौड़ी और लगभग आगरा से दिल्ली के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इसका ट्रायल किया गया।

आगरा-भोपाल रुट पर दौड़ाने की तैयारी

आपको बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताओं में वंदे भारत ट्रेन है। वंदे भारत ट्रेन अब तक कई राज्यों में चलाई जा चुकी है लेकिन आगरा शहर अभी भी इस ट्रैन से अछूता था। लेकिन अब वंदे भारत और आगरा के बीच यह दूरी कुछ ही दिनों की बची है। रेलवे विभाग आगरा से भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। इसलिए ट्रेन का दो बार ट्रायल रन हो जाने के बाद एक ओर ट्रायल रन किया गया और यह ट्रायल आगरा कैंट स्टेशन से निजामुद्दीन स्टेशन के बीच किया गया।

सबसे तेज गति की ट्रेन है वंदे भारत

आपको बताते चलें कि वंदे भारत देश की सबसे तेज गति वाली ट्रेन है। इसकी रफ्तार लगभग 160 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक है। आगरा कैंट से निजामुद्दीन के बीच रेलवे ट्रैक की क्या स्थिति है, क्या वह वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार को झेल सकता है या नहीं इसको लेकर ही वंदे भारत ट्रेन का यह ट्रायल था जिससे ट्रेन की रफ्तार के साथ-साथ फिजीविलिटी भी चेक हो सके।

आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर तीन बजे ट्रेन का ट्रायल किया गया। बेसिकली यह ट्रायल आगरा-दिल्ली ट्रैक 160 किमी स्पीड के लिया कितना सही है। इसलिए यह ट्रायल किया जा रहा है जिससे ट्रेन और ट्रैक की फिजीविलिटी परखी जा सके। वंदे भारत आगरा से करीब पौने दो घंटे में दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद निजामुद्दीन से शाम सात बजे ट्रेन आगरा वापस आएगी।

चंद मिनट में पकड़ी रफ्तार

वंदे भारत ट्रेन 03.05 बजे कैंट स्टेशन से रवाना हुई। राजा मंडी स्टेशन पर 3.14 मिनट पर राजा मंडी स्टेशन पहुंची। यहां पर ट्रेन की स्पीड 70 किमी थी। बिल्लोचपुरा स्टेशन क्रॉस करते ही ट्रेन ने 160 की स्पीड पकड़ ली। चंद मिनट में ट्रेन लोगों के आंखों के सामने आंधी की तरह गुजर गई।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

वंदे भारत ट्रेन बाहर से जितनी सुंदर दिखाई देती है अंदर से उससे भी कई गुना बेहतरीन है। वंदे भारत ट्रेन में मेक इन इंडिया की अद्भुत कारीगरी दिखाई देती है और इसी अभियान के तहत इस ट्रेन को बनाया गया है जो पूरी तरह से स्वदेशी ट्रेन है। इस ट्रेन की खास बात ये है कि यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही है जिसे बढ़ाकर 200 किलोमीटर तक की स्पीड तक बढ़ाया जा सकता है। इस ट्रेन को 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ने में केवल 52 सेकेंड का समय लगता है। ट्रेन के कोच की बात करें तो इस ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे लगे हुए हैं।

ट्रेन के कोच को 2 क्लास में बांटा गया है। एग्जीक्यूटिव 1 और एग्जीक्यूटिव 2। एग्जीक्यूटिव वन में घूमने वाली सीट है जबकि एजुकेटिव टू में सीटों को घुमाया नहीं जा सकता। ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे लगे है, वैक्यूम टॉयलेट, पावर बैकअप, जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम जैसे कई मॉडर्न टेक्नोलोजी को भी इंस्टॉल किया गया है। ट्रेन में दो कोच साउंडप्रूफ हैं। साथी आरामदायक सीट आपके सफर को और ज्यादा बेहतर और सुगम बनाएगी।