Agra News: बंदियों को गायत्री महाविद्या से जोड़ेगा गायत्री परिवार

Press Release

आगरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा चलाये जा रहे कारागार बंदी सुधारात्मक अभियान में मध्य प्रदेश के प्रेमलाल कुशवाह एवं महेश ठाकुर द्वारा 73वां कार्यक्रम आज केन्द्रीय कारागार, आगरा में बंदियों के सुधार के लिए गायत्री मंत्रलेखन, पेन एवं परम पूज्य गुरुदेव का सत्साहित्य, अखण्ड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा पाक्षिक अभियान का वितरण किया गया। साथ में बदीगृह परिसर में लगाने के लिए गायत्री मंत्र रिपीटर भी उपलब्ध कराये गये।

तदोपरान्त जिला कारागार में भी जेलर महोदय के साथ स्वावलम्बन कार्य का अवलोकन किया। निकट भविष्य में कारागार बंदियों के सुधार के लिए गायत्री मंत्र लेखन, साधना, स्वाध्याय, युग पुरोहित प्रशिक्षण
कार्यक्रम चलाने के बारे में विचार विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कारागार के जेल अधीक्षक श्री ओ.पी. कटियार जी, श्री आलोक सिंह जी, श्री दीपांकर भारती जी, श्री शिवम सिसौदिया जी, श्रीमती साक्षी चौधरी जी एवं जिला जेल से जेलर श्री बृज किशोर गौतम जी एवं गायत्री परिवार से स्थानीय उपजोन समन्वयक विजयपाल सिंह बघेल, जिला समन्वयक सुरेश चन्द्र सक्सेना, जिला युवा संयोजक गिरधर गोपाल, प्रान्तीय मीडया प्रभारी अनुराग मौर्य, बैजनाथ परिव्राजक, टी. एस. चाहर, एम.एम. शर्मा, जयंती प्रसाद कुशवाह, राम सनेही अग्रवाल, सेवानिवृत्त डिप्टी जेलर महेश चन्द्र शुक्ला, दिनेश शर्मा, मधु शर्मा, प्रशान्त बाबू आदि उपस्थित रहे।