आगरा: भारतीय योग संस्थान के संस्थापक की पुण्यतिथि को मॉर्निंग वॉकर्स ने स्मृति दिवस के रूप में मनाया

Press Release

आगरा: ताजनगरी के जोनल पार्क में अप्रैल से नियमित चल रहे योग शिविर में शनिवार को भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. प्रकाश लाल जी की पुण्य तिथि को जोनल पार्क मित्र मंडल के मॉर्निंग वॉकर्स ने स्मृति दिवस के रूप में मनाया।

इस अवसर पर योग के साथ ही साहित्यिक गोष्ठी हुई जिसमें प्रकाश लाल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए योग गुरु वी. पी. शुक्ला ने बताया कि प्रकाश लाल जी द्वारा 55 वर्ष पूर्व भारतीय योग संस्थान की स्थापना की गई।

शिशु अवस्था माँ ही उनके सिर से मां का साया उठ गया था। प्रकाश जी ने परिश्रम कर खुद को शिक्षित कर समाज मे स्थापित किया। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए योग को शस्त्र बनाया और सम्पूर्ण जीवन योग के लिए समर्पित कर दिया। प्रकाश जी ने योग को घर घर पहुंचा कर लोगों के जीवन मे प्रकाश भरने का कार्य किया

सादगी से जीवन यापन करने वाले सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले प्रकाश जी नारीशक्ति को समाज का सुधारक बताते थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर समरसता प्रमुख रमन गुप्ता जी ने कहा कि योग एक साधना है मन को आनंदित करने वाली यह क्रिया तन को भी शुद्धता देती है। आज जिस प्रकार से हम आधुनिक जीवनचर्या को अपनी आवश्यकता समझने लगे हैं यह बहुत ही चिंतनीय है।

व्यक्ति को अच्छा जीवन जीने के लिए योग को अपनाना होगा। इससे पहले साहित्यकार रजनीकांत लवानियां और रमन गुप्ता ने मां सरस्वती और प्रकाश लाल जी के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं डॉ वी के शर्मा और रमेश गहलोत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कवि दिनेश अगरिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आजादी के इस अमृत महोत्सव वर्ष पर श्री प्रकाश लाल जी की 55 वी पुण्य तिथि के अवसर पर देशभक्ति रचना सुनाई।

इस अवसर पर वी.पी. शुक्ला, रमन गुप्ता, रजनीकांत लवानियां, डॉ वी. के. शर्मा, दिनेश कुशवाह, डॉ जे पी गुप्ता, प्रकाश मित्तल, रमेश गहलोत, विजय गुप्ता, माताप्रसाद सिंह, ब्रजमोहन तोमर, लाल सिंह , वीरेंद्र शर्मा, रामसेवक गोस्वामी, शैलेन्द्र तोमर, राघवेंद्र शर्मा और सचिन गोस्वामी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।