आगरा: पर्यावरण के लिए सजग पार्षद ने लिया 10000 पौधे लगाने का संकल्प

Press Release

आगरा: पर्यावरण को लेकर सरकार सजग नजर आ रही है लगातार वृक्षारोपण पर जोर दिया जा रहा है। आम व्यक्ति को पौधरोपण अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भले ही इस अभियान से सभी लोग मौजूद हैं लेकिन कुछ लोगों को वास्तव में पर्यावरण की चिंता है और वह सुरक्षा के साथ इस अभियान में जुड़ कर पर्यावरण के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। कुछ ऐसे ही लोगों में पार्षद जगदीश पचौरी हैं, जो अपने क्षेत्र में अभियान को गति दे रहे हैं और लोगों को जागरूक बना रहे हैं।

10000 पौधे लगाने का संकल्प:-

वार्ड 78 शहीद नगर के पार्षद जगदीश पचौरी ने बताया कि लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है पेड़ों का कटान हो रहा है लेकिन हम इसके प्रति सजग नहीं हैं। अगर पेड़ पौधे ही नहीं होंगे तो ऑक्सीजन कैसे मिलेगी। हमारी भविष्य की पीढ़ी कैसे जीवित रहेगी।

इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने अपने वार्ड में लगभग 10000 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। वह 50 लोगों के साथ मिलकर जगह-जगह जाकर पौधे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस अभियान से सैकड़ों लोगों को भी जोड़ा है। उन्हें तो पौधे उपहार के रूप में दिए हैं और उसे लगाकर उसकी देखभाल एक बच्चे की तरह से करने का संकल्प भी दिलाया है।

बढती ग्लोबल वार्मिंग है चिंता का विषय:-

पार्षद जगदीश पचौरी बताते हैं कि तेजी के साथ ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिसके कारण कई ऐसी प्राकृतिक आपदाएं आई हैं । जिनसे उबर पाना मुश्किल है और यह सब पर्यावरण दूषित होने और पर्यावरण के असंतुलित होने के कारण हो रहा है।

पर्यावरण को दूषित होने और उसके संतुलन को बनाए रखने के लिए पौधों का होना अति आवश्यक है। इसीलिए जगह-जगह वह वृक्षारोपण करा रहे हैं। लोगों को समझा भी रहे हैं जिससे हम अपनी आगामी पीढ़ी को एक स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ वातावरण दे सकें।

कोरोना काल ने याद दिलाया पौधों का महत्व:-

पार्षद जगदीश पचौरी कहते हैं कि कोरोना संक्रमण का हाल में ही सभी लोगों को पौधों के महत्व के बारे में पता चला जब व्यक्ति ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहा था। ऑक्सीजन नहीं मिल रही थी। अगर हम पेड़ों का कटान अधिक मात्रा में नहीं करते और अधिक से अधिक वृक्षारोपण लगाते तो शायद ऑक्सीजन की कमी नहीं होती एक बेहतर वातावरण और घर के लिए पेड़ पौधों का होना अति आवश्यक है।