Agra News: सदर के नंद प्लाजा में लगी भीषण आग, सात दमकलों ने चार घंटे में पाया काबू, डेढ़ करोड़ से ज्यादा का नुक़सान

स्थानीय समाचार

आगरा: सदर थाना क्षेत्र के शहजादी मंडी स्थित नंद प्लाजा में तड़के सुबह अचानक से आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस और दमकल की गाड़िया मौके पर पहुँच गयी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मचारी इस आग पर काबू पा सके जिसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

जिम में हुआ था शॉर्ट सर्किट

इस पूरी घटना के चश्मदीद रहे लोगों ने बताया कि नंद प्लाजा टॉकीज में रेस्टोरेंट के साथ अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने वाले शोरूम है। तड़के सुबह जब जिम ओपन की गई। जिम की लाइट जलाई गई तभी अचानक से शार्ट सर्किट हुआ था, देखते ही देखते शार्ट सर्किट ने भीषण आग का विकराल रूप ले लिया। लोगों ने बाहर की ओर दौड़ लगाई। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई। आग ने जिम और पास के रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया था। रेस्टोरेंट और अन्य शोरूम धू धू कर जल रहे थे। घटनास्थल पहुंचते ही दमकल कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इस आग पर काबू पाया गया।

डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान

4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भले ही आग पर काबू पा लिया गया हो लेकिन इस पूरी घटना से पूरे नंद प्लाजा धुंए से भर गया था। रेस्टोरेंट में मौजूद सिलेंडर को भी बाहर निकाल लिया गया था जिससे कोई अप्रिय घटना दोबारा ना हो। लोगों को भी अभी प्लाजा में जाने से रोक दिया था।

आग बुझाने के बाद रेस्टोरेंट संचालक मीडिया से रूबरू हुआ। उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जिम में शार्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ था। जिम और रेस्टोरेंट के नुकसान का आंकलन किया जाए तो डेढ़ करोड़ से अधिक का नुकसान हो गया है।