आगरा: एएसआई ने शुरू की हजारों साल पुराने बर्तनों के अवशेषों की रिसर्च, मैनपुरी में मिले थे पुराने बर्तनों के अवशेष

स्थानीय समाचार

आगरा: मैनपुरी के करीमगंज में मिले पुराने बर्तनों के अवशेषों को लेकर जांच एएसआई विभाग ने रिसर्च करना शुरू दिया है। हजारों साल पुराने इन बर्तनों के अवशेषों को अधीक्षण पुरातत्व राजकुमार पटेल ने मीडिया के सामने रखा और पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से कुछ पुराने बर्तनों के अवशेष के फोटो सांझा किये गए थे। इन फोटो और बर्तनों को देख मैनपुरी के करीमगंज में पुरातत्व विभाग की एक टीम ने खुदाई की थी और इस खुदाई में पुरानी सभ्यता से जुड़े हुए बर्तनों के अवशेष मिले है।

अधीक्षण पुरातत्व राजकुमार पटेल ने बताया कि बर्तनों के इन अवशेषों पर रिसर्च शुरू हो गयी है। रिसर्च के मुताबिक बर्तनों के अवशेष बहुत पुराने है। रिसर्च के मुताबिक अब तक पता चला है कि यह बर्तन के अवशेष तकरीबन 3000 साल पुराने हैं।

इसके अलावा कुछ बर्तनों के अवशेष गुप्त काल के भी बताए जा रहे हैं।

दरअसल मैनपुरी के करीमगंज में पुरातत्व विभाग ने खुदाई की थी और इस खुदाई मेंं पुराने मिट्टी के बर्तनों के अवशेष मिले थे । बर्तनों अवशेषों को आगरा के पुरातत्व विभाग ने संरक्षण किया था।

पुरातत्व विभाग के अधिकारी मान् रहे कि कई हजार साल पहले के बर्तनों के अवशेष है। फिलहाल अभी और गहराई से इनकी जांच की जाएगी इसके अलावा आने वाले वक्त में मैनपुरी में और भी खुदाई की जाएगी जिससे पुरानी सभ्यता के बारे में जानकारी मिलने कि उम्मीद है।