फिर विवादों में JNU, कैंपस में कुछ जगहों पर लिखे देश विरोधी नारे

Regional

जेएनयू कैंपस की दीवारों पर विवादित नारे

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में कुछ अज्ञात लोगों ने देश विरोधी नारे लिख दिए। दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसी आपत्तिजनक बातें लिखी गई है। कैंपस की कुछ दीवारों पर सीएए-एनआरसी पर क्रॉस के निशाने लगाए गए हैं।

छात्र संगठनों ने जताई आपत्ति

अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत विरोधी नारे कब और किसने लिखा है। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन भी अभी खामोश है। वहीं, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीपीवी) ने इस संदर्भ में विवि प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। एबीवीपी सेक्रेट्री विकास पटेल ने कहा कि JNU कैंपस में जो हुआ है, वह ठीक नहीं है।

ABVP ने की ये मांग

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया गया कि कुछ कुंठित वामपंथी लोगों की ओर से यह गिरी हुई हरकत है। ऐसे में कैंपस की सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। कुछ प्रोफेसर्स ने भी कहा है कि इस तरह से विवादित नारे लिखना ठीक नहीं है।

Compiled: up18 News