एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस कर रही हैं आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट

Entertainment

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस 11 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था। मिस यूनिवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान बनाई हैं। जैकलीन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भले ही 12 साल हो चुके हैं लेकिन अब भी उनके पास भारत में खुद का घर नहीं है। वो किराए के घर में रहती हैं।

जैकलीन फर्नांडिस फिलहाज प्रियंका चोपड़ा के घर में किराए से रहती हैं। जैकलीन ने प्रियंका चोपड़ा का जुहू, मुंबई स्थित अपार्टमेंट ‘कर्मयोग’ किराए पर लिया है। प्रियंका चोपड़ा के इस आलीशान अपार्टमेंट में रहने के बदले जैकलीन उन्हें मोटा किराया चुकाती हैं।

खबरों के मुताबिक जैकलीन हर महीने प्रियंका को 6.78 लाख रुपए किराए के तौर पर देती हैं। जैकलीन ने अभी सिर्फ तीन साल के लिए प्रियंका से ये अपार्टमेंट किराए पर लिया है। इस हिसाब से जैकलीन अगले तीन साल में प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख रुपए किराए के तौर पर देने वाली हैं।

जैकलीन, प्रियंका के जिस घर में रहती हैं वो मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक जुहू में स्थित है। अपार्टमेंट की प्राइम लोकेशन और सुविधाओं की वजह से जैकलीन को इतना भारी किराया चुकाना पड़ रहा है।

जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इस साल काफी बिजी हैं। जैकलीन हाल ही में सैफ अली खान के साथ भूत पुलिस की शूटिंग करके फ्री हुई हैं और अब वो जल्‍द ही रोहित शेट्टी की फिल्‍म सर्कस की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं। इसके अलावा वह सलमान खान के साथ ‘किक 2’ में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा जैकलीन इन दिनों म्यूजिक एलबम में भी काम कर रही हैं।

बहरीन के प्रिंस से कर चुकी हैं डेट

जैकलीन की लव लाइफ के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं क्योंकि वे इस बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करती हैं। उनके लव अफेयर के चर्चे कम ही सुनने को मिलते हैं।

2008 में जैकलीन की मुलाकात अपने दोस्त की पार्टी में बहरीन के प्रिंस हसन बिन रशीद अल खलीफा से हुई थी। जल्दी ही दोनों दोस्त बन गए और फिर डेटिंग शुरू हो गई। तीन साल तक यह रिश्ता चला और 2011 में टूट गया।

इसके बाद बॉलीवुड में जैकलीन का नाम फिल्म निर्देशक साजिद खान से जुड़ा। हाउसफुल 2 की शूटिंग के दौरान दोनों के नजदीकियों के चर्चे लगातार सुनने को मिले। हालांकि इस बारे में न साजिद ने अपना मुंह खोला और न ही जैकलीन ने। 2013 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं।

इसके बाद से जैकलीन का नाम किसी से नहीं जुड़ा। वैसे वे सलमान खान की अच्‍छी दोस्त हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपना ज्यादातर समय सलमान के फॉर्म हाउस पर ही बिताया था।

-एजेंसियां