Skip to content
Tuesday, April 28, 2026
  • Editor@up18news.com
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Donation
  • Log In
Up18 News

Up18 News

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, HINDI NEWS, NEWS IN HINDI

  • Exclusive
    • Cover Story
    • अन्तर्द्वन्द
  • INTERNATIONAL
  • National
  • Regional
    • WORLD
    • Crime
    • स्थानीय समाचार
    • विविध
  • Politics
  • Business
    • Business News
  • SPORTS
  • Entertainment
    • Multifarious
    • art/culture
    • Film/music/tv
  • Health
    • Life Style
  • Career/Jobs
    • Education
    • Technology
site mode button

जनधन का ‘शून्य’ संकट: यूपी के 20 लाख खातों में फूटी कौड़ी नहीं, बैंकों के डूब रहे सालाना 700 करोड़

Regional
April 3, 2026April 3, 2026up18news

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वित्तीय समावेशन के सबसे बड़े अभियान ‘जनधन योजना’ के आंकड़ों ने बैंकिंग सेक्टर की नींद उड़ा दी है। राज्य के आठ प्रमुख जिलों में करीब 20 लाख जनधन खाते ऐसे पाए गए हैं जिनमें एक भी पैसा जमा नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन शून्य बैलेंस वाले खातों को सक्रिय रखने के लिए बैंकों को सालाना 700 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। प्रशासन ने अब इन खातों को ‘मनी म्यूल’ (Money Mule) यानी संदिग्ध श्रेणी में डाल दिया है।

बैंकों द्वारा राज्य सरकार को भेजी गई रिपोर्ट में यह स्थिति सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में कुल 10.22 करोड़ जनधन खाते हैं, जबकि पूरे देश में इनकी संख्या 57.58 करोड़ है। इस हिसाब से देश के कुल खातों में यूपी की हिस्सेदारी करीब 18 प्रतिशत है, जो सबसे ज्यादा है। इन खातों में 53 प्रतिशत खाताधारक महिलाएं हैं और कुल जमा राशि 58 हजार करोड़ रुपये से अधिक है।

पूर्वांचल और पश्चिमांचल के इन आठ जिलों में कुल 1.60 करोड़ से ज्यादा जनधन खाते हैं, जिनमें से 20 लाख खाते पूरी तरह शून्य बैलेंस वाले हैं। बाकी खातों में लगभग 7800 करोड़ रुपये जमा हैं।

एक खाते पर सालाना 3500 रुपये तक खर्च

बैंकों के अनुसार, एक जनधन खाते को सक्रिय बनाए रखने के लिए हर साल औसतन 3500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है। इसमें आईटी सिस्टम, कर्मचारियों का वेतन और शाखाओं के रखरखाव जैसी लागत शामिल होती है। इसी वजह से इन खाली खातों को बनाए रखना बैंकों के लिए भारी पड़ रहा है।

मनी म्यूल के रूप में बढ़ी निगरानी

बैंक इन निष्क्रिय खातों को संदिग्ध श्रेणी में भी रख रहे हैं। आशंका है कि ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी या अवैध लेनदेन में किया जा सकता है। जब लंबे समय से खाली खाते में अचानक बड़ी रकम जमा होती है और तुरंत निकाल ली जाती है, तो इसे मनी म्यूल गतिविधि माना जाता है।

इसके अलावा, कई खातों में केवाईसी अपडेट नहीं होने की वजह से भी जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में फर्जी दस्तावेजों के जरिए साइबर अपराधी इन खातों का दुरुपयोग कर सकते हैं, जिसे लेकर बैंक सतर्कता बरत रहे हैं।

Tagged Banking Crisis Uttar PradeshCyber Fraud PreventionFinancial Inclusion IndiaJan Dhan Account UPMoney Mule AccountsUP Economy NewsZero Balance Accounts

Post navigation

भारत का अपना ‘कामिकाजे’: लखनऊ के युवाओं ने बनाया घातक ‘दिव्यास्त्र’, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद
With Harbhajan Singh as Commissioner, Indian Pro Badminton League Sets Stage for a Sporting Revolution

Related Posts

कोटा में छात्रों के सुसाइड की जांच की उठी मांग, आगरा के चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट ने राष्ट्रीय बाल आयोग को भेजा पत्र, दिए अहम सुझाव

August 29, 2023August 29, 2023up18news

मेरठ: दिल्ली की युवती ने लगाया बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर दुष्कर्म का आरोप, कार्यवाई की मांग

August 25, 2023August 25, 2023up18news

सीएम योगी ने आगरा में लॉन्च की अटलपुरम टाउनशिप, बुकिंग की शुरुआत 8 अगस्त से

August 5, 2025August 5, 2025up18news
  • Latest News
  • Comments

आगरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: हजारों महिलाओं ने भरी हुंकार, विपक्ष का पुतला फूंका और चप्पलों से कूटा

April 28, 2026April 28, 2026up18news

फेसबुक वाला प्यार और खौफनाक अंजाम: प्रेमिका से मिलने आगरा पहुंचे बागपत के युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, अस्पताल में भर्ती

April 27, 2026April 27, 2026up18news
IIM

IIM Nagpur, TimesPro announce inaugural batch of PG Certificate Programme in AI & GEN AI for Managers

April 27, 2026April 27, 2026up18news

Debut of Mahir Kumbhakoni: A New Era in Indian Indie Cinema with “The Tangled Minds”

April 27, 2026April 27, 2026up18news
PS6 India Launch: Expected Release Date, Price, and Features -PNn

PS6 India Launch: Expected Release Date, Price, and Features

April 27, 2026April 27, 2026up18news

    Cover Story

    आस्था का बाज़ारीकरण: जब भगवान के दरबार में भी पैसा और पहुँच तय करने लगी दर्शन की गति!

    April 25, 2026April 25, 2026up18news

    भारत जैसे देश में, जहाँ धर्म और आस्था केवल व्यक्तिगत विश्वास का विषय नहीं बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, वहाँ मंदिरों और तीर्थ स्थलों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। ये स्थान सदियों से समानता, शांति, और आध्यात्मिक संतुलन के प्रतीक माने जाते रहे हैं। “भगवान के दरबार में सब बराबर […]

    कब खुलेंगे बुंदेलखंड के घरों में लटके पलायन के जंग लगे ताले?

    April 24, 2026April 24, 2026up18news

    बुंदेलखंड, यह केवल एक नाम या क्षेत्र नहीं है, यह शौर्य और स्वाभिमान की वह धरती है जिसने रानी लक्ष्मीबाई जैसे वीरों को जन्म दिया। लेकिन आज जब हम इस माटी की ओर देखते हैं, तो समझ आता है कि वर्तमान में इस वीर धरा की सबसे बड़ी त्रासदी कोई युद्ध नहीं, बल्कि वह खामोश […]

    हिस्ट्रीशीटर बने रिपोर्टर: जब कलम की जगह ‘कैमरा’ बन जाए अवैध वसूली का आधुनिक कट्टा

    April 12, 2026April 12, 2026up18news

    इमोशन से ‘बिजनेस डील’ बनती शादियाँ: मेट्रो शहरों में आर्थिक दबाव ने पैदा किया युवाओं में शादी का खौफ

    April 11, 2026April 11, 2026up18news

    अस्पताल जाना जिम्मेदारी है, औपचारिकता नहीं; जानें मरीज की मदद करने का सही और व्यावहारिक तरीका

    March 27, 2026March 27, 2026up18news

    विरासत पर लापरवाही का साया: आगरा के 265 स्मारकों पर मंडराया संकट, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    March 25, 2026March 25, 2026up18news

    City/state

    Received a DRT Notice? Know Your Legal Rights and Defences Under India’s Debt Recovery Law

    April 23, 2026April 23, 2026up18news

    New Delhi [India], April 23: Each year, hundreds of thousands of individual borrowers, small business owners, and personal guarantors across India receive notices from Debt Recovery Tribunals — often without understanding that the law gives them significant rights, timelines to respond, and legal remedies that can fundamentally alter the outcome of recovery proceedings. Unified Chambers […]

    Vipul Joshi & Associates expands Immigration Law Services in Surat

    April 18, 2026April 18, 2026up18news

    Firm led by American Immigration Lawyers’ Association member Vipul Joshi specialises in US and Canada inbound immigration Surat (Gujarat) [India], April 18: Noted immigration law firm Vipul Joshi & Associates has announced the expansion of its services in Surat. The firm is led by Vipul Joshi, a member of the American Immigration Lawyers Association (AILA), […]

    Maharashtra Flat Owners Welfare Association Emerges, Pushes Brokerage-Free Housing

    April 18, 2026April 18, 2026up18news
    Lee Jae Myung

    A New Sunrise in Indo-Pacific: Welcoming President Lee Jae Myung of the Republic of Korea

    April 18, 2026April 18, 2026up18news
    Human Rights Commission

    Human Rights Commission for the United Nations Conducts Humanitarian Drive in Rohini, New Delhi

    April 16, 2026April 16, 2026up18news

    MP Shankar Lalwani Joins Pavan Sindhi in Celebrating Vice President’s Sindhi Constitution Release

    April 13, 2026April 13, 2026up18news

    ABOUT UP18 NEWS

    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • Digital Editors Member

    USE FULL LINK

    • Donation
    • Advertise with us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Grievance

    DOWNLOAD APP

    FALLOW US AT

    Subscribe to via Email

    Enter your email address to subscribe to up18News and receive notifications of new posts by email.

    | Theme: News Portal by Mystery Themes.
    • Editor@up18news.com
    • Contact Us
    • Advertise with us
    • Donation
    • Log In