भाकियू लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में मनाई होली, बुलडोजर पर बैठ गांव गांव लगाई फेरी

स्थानीय समाचार

होली पर किसानों के घर घर पहुंचा बुलडोजर !

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने होली का पर्व कुछ खास अंदाज में मनाया। किसानों ने बुलडोजर पर बैठ कर गांव गांव फेरी लगाई और लोकगीत भी गाये। किसानो के इस अनोखे होलीमिलन समारोह को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल वीडियो गौतमबुद्ध नगर के रौनीजा गांव का है। जहां पप्पू प्रधान के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह के दौरान गांव में किसानों ने जेसीबी पर बैठ कर गाडियो के काफिले के साथ शोभा यात्रा निकाली।

इस दौरान भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने किसानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए किसान हितों के लिए सभी किसानों को एकजुट रहने की अपील की।