आगरा: खेलते समय आपसी विवाद में किशोरी ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत बिगड़ी

स्थानीय समाचार

पिनाहट। कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला मल्हन टूला में खेलते समय हुए आपसी बच्चों के झगड़े विवाद को लेकर एक किशोरी ने क्षुब्ध होकर आत्महत्या के लिए विषाक्त खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां किशोरी का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार किशोरी पुत्री राजकुमार उम्र करीब 15 वर्ष निवासी मोहल्ला मल्हन टूला कस्बा थाना पिनाहट शुक्रवार को अपने घर के पास अन्य पड़ोसी बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी खेलते समय बच्चों में झगड़े के साथ आपसी विवाद हो गया। झगड़े से नाराज क्षुब्ध किशोरी ने आत्महत्या करने को घर में रखा विषाक्त खा लिया। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई जिसे देखकर परिजनों में हड़कंप मच गया।

तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और परिजनों की मदद से बेहोशी की हालत में एक किशोरी को सीएचसी केंद्र पिनाहट में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज हेतु चिकित्सकों ने एंबुलेंस द्वारा हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां अस्पताल में किशोरी का इलाज जारी बताया गया है। वही विषाक्त खाने से किशोरी की हालत चिंताजनक बताई गई है।

-रिपोर्टर- नीरज परिहार