आगरा: HELLO गैंग ने महिला से फोन पर बात करते-करते एक मिनट में उड़ा लिए हजारों रुपये

Crime

आगरा जनपद के ब्लॉक पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव सुताहरी की मायके में आई महिला के फोन पर अज्ञात हेलो धोखाधड़ी गैंग के व्यक्ति का फोन आने पर साइबरक्राइम धोखाधड़ी का शिकार हो गई। उसके खाते से हजारों रुपए एख मिनट में पार कर लिए गए। पीड़िता ने थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार ओम श्री पत्नी रवि कुमार निवासी गांव सुताहरी थाना बसई अरेला अपने मायके गांव 74 पुलिया गुर्जा आई हुई थी। गुरुवार को उसके फोन पर अज्ञात नंबर 781898035 से फोन आया। जिस पर अज्ञात व्यक्ति ने महिला से कहा कि आपके पति रुपए डलवा रहे हैं। क्या आप फोनपे चलाती हो जिस पर महिला ने हां किया। जिस पर महिला ने विश्वास करते हुए अपने फोन पे खोलने के लिए बोला। और कहा कि आपके फोन पर रुपए लिखे हुए आएंगे। जिस पर महिला ने ओटीपी आते ही क्लिक कर दिया। जिसके चलते महिला के खाते से करीब 30,999 रुपए कट गए और महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई।

पीड़िता हड़बड़ा गई और अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची जहां प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पीड़िता की प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें हेलो गैंग साइबर क्राइम को लेकर पुलिस समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रही है। मगर फिर भी लोग साइबर क्राइम का शिकार हो रहे हैं।

रिपोर्टर- नीरज परिहार