आगरा: पति से झगड़े के चलते महिला ने लगाई फांसी, परिजनों ने बचाया, अस्पताल में भर्ती

Crime

आगरा जनपद के थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत गांव नरहोली में मामूली विवाद में पति से झगड़े के चलते क्षुब्द महिला ने आत्महत्या को घर में फांसी लगा ली। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया तत्काल महिला को फंदे से उतारकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मेला का इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार अंजली पत्नी मनीष उम्र करीब 23 वर्ष निवासी गांव नरहोली थाना बाह का मायका राजाखेड़ा धौलपुर में है। महिला की शादी एक वर्ष पूर्व मनीष के साथ हुई। शुक्रवार को पति से मामूली कहासुनी में विवाद झगड़ा हो गया। पति से झगड़े से क्षुब्ध महिला ने आत्महत्या के लिए घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूल गई जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।

तत्काल एकत्रित परिजनों ने फांसी के फंदे को काटकर महिला को बचाया और उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी केंद्र बाह में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज हेतु हायर सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। जहां महिला का अस्पताल में इलाज जारी बताया गया है। वही महिला के मायके के परिजनों को भी घटना मामले की सूचना दी गई है।