पिता संजय गांधी को याद करते हुए भावुक हुए वरुण गांधी, शेयर किया वीडियो

पिता संजय गांधी को याद करते हुए भावुक हुए वरुण गांधी, शेयर किया वीडियो

Politics

लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी पिता संजय गांधी को याद करते हुए भावुक हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर वरुण गांधी ने एक भावुक पोस्ट यादकर उनको याद किया है। दरअसल, भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें संजय गांधी लोगों के बीच बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए वरुण गांधी ने लिखा कि, वह (संजय गांधी) असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे।

वरुण गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि, मेरे पिता की मृत्यु तब हो गई जब वो महज 33 वर्ष के थे। वह एक असाधारण शक्ति, दूरदर्शिता और जीवटता वाले व्यक्ति थे। आज, उनकी 77वीं जयंती है। मैं मातृभूमि के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सलाम करता हूं और भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए उनके अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को सलाम करता हूं। और मैं उनके अधूरे मिशन को हासिल करने का प्रयास करने का संकल्प लेता हूं…जय हिंद जय भारत। बता दें कि संजय गांधी का 14 दिसंबर 1946 में जन्म हुआ था और 23 जून 1980 को उनका निधन हो गया था।

-एजेंसी