UPSC ने की भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम की घोषणा

Career/Jobs

संघ लोक सेवा ने वेबसाइट पर एक आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि उम्मीदवारों को यह भी सूचित किया जाता है कि भारतीय वन सेवा IFoS (मुख्य) परीक्षा के लिए सिविल सर्विस (प्रारंभिक) परीक्षा, 2023 के माध्यम से आयोजित स्क्रीनिंग टेस्ट के अंक, कट ऑफ अंक और उत्तर कुंजी आयोग की वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर अपलोड की जाएगी।

सिविल सर्विसेज (प्रीलिम्स) भारतीय वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई, 2023 को हुई थी। यूपीएससी सीएसई आईएफओएस अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

वन सेवा परीक्षा परिणाम चेक करने की प्रक्रिया

यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, “लिखित परिणाम – भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक)” पर क्लिक करें। सीएस (पी) परीक्षा 2023 के माध्यम से परीक्षा, 2023 ”लिंक उपलब्ध है।
यूपीएससी आईएफएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।

Compiled: up18 News