आगरा के कमला नगर में बनेगा भव्य महाराजा अग्रसेन द्वार: केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने किया शिलान्यास

स्थानीय समाचार

आगरा: ताजनगरी के सबसे प्रमुख व्यापारिक और आवासीय क्षेत्रों में से एक, कमला नगर में जल्द ही एक भव्य प्रवेश द्वार नजर आएगा। पर्यटन विभाग द्वारा महाराजा अग्रसेन मार्ग पर बनाए जाने वाले इस “महाराजा अग्रसेन द्वार” का विधि-विधान से शिलान्यास केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल द्वारा किया गया। इस भव्य शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शैलेन्द्र ने की।

​महाराजा अग्रसेन राष्ट्र के प्रेरणास्रोत: केंद्रीय मंत्री

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, “महाराजा अग्रसेन जी केवल किसी एक वर्ग या समाज के नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन, समाजवाद, लोकतंत्र और सर्वसमावेशी विकास (सबको साथ लेकर चलने) की विचारधारा का प्रतीक रहा है। उनका संदेश आज भी समाज को एकजुट रखने में सबसे अहम है।”

65 लाख की लागत, अक्टूबर 2026 तक होगा निर्माण

कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने परियोजना की विस्तृत जानकारी साझा की उन्होंने बताया इस भव्य सिंह द्वार के निर्माण पर लगभग 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और यह अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।

विधायक खंडेलवाल ने इस मंच से एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि कमला नगर क्षेत्र में जो मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है, उसका नाम ‘महाराजा अग्रसेन जी’ के नाम पर रखने के लिए वे शासन स्तर पर पुरजोर मांग उठाएंगे।

​समारोह में एकजुट हुआ आगरा का व्यापारी और सामाजिक नेतृत्व

इस ऐतिहासिक शिलान्यास कार्यक्रम में शहर की तमाम बड़ी सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें मुख्य रूप से ​नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, ​अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष उमेश कंसल, अग्रमिलन समिति कर्मयोगी के अध्यक्ष पवन बंसल, ​मेट्रो प्रबंधक अरविंद राय, सुनील विकल, अरुण गर्ग, विजय गोयल, राकेश मंगल, पीयूष अग्रवाल, शिवशंकर अग्रवाल, पूर्व पार्षद राजेंद्र तिवारी, श्याम बाबू, ताराचंद मित्तल ‘तोतीभाई’, दीपक ढल, पार्षद हरिओम बाबा, पूजा बंसल, मनोज कुमार, भरत शर्मा, अमित दिवाकर, अमित अग्रवाल पारुल, गिर्राज बंसल, रामकुमार रामू, मुकुल जमदग्नि, रैलेश अग्रवाल, राजू खेमानी और प्रहलाद सिंह गुड्डी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।