त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने दिया इस्तीफा

Politics

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है। बिप्लव देव ने शनिवार की दोपहर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। बीजेपी ने आज शाम 5 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई है, जिसमें नए नेता का चुनाव होगा।

बीजेपी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव और विनोद तावड़े वहां मौजूद हैं। इस्तीफे पर बिप्लव देव ने कहा कि पार्टी का फैसला सर्वोपरि है।

राज्य में आठ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। दरअसल, भाजपा ने त्रिपुरा में नेतृत्व बदलने का फैसला किया है। इसे 2023 से पहले राज्य में बड़ा फैसला माना जाता रहा है। विप्लव देव ने कल ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। मुलाकात में उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा गया था।

-एजेंसियां