परिणीति चोपड़ा के साथ महाकाल के दरबार में पहुंचे AAP नेता राघव चड्ढा, पूजन-अर्चन कर लिया आशीर्वाद

Politics

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने बताया कि परिणीति चोपड़ा बाबा महाकाल की अनन्य भक्त हैं। 26 दिसंबर 2022 को भी वे बाबा महाकाल की भस्म आरती मे शामिल हुई थीं। इसके बाद शादी के पहले वे अपने मंगेतर AAP नेता राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आज उज्जैन आईं। नंदी हॉल में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अपने मंगेतर राघव चड्डा के साथ बाबा महाकाल का विशेष पूजन-अर्चन श्री सूक्त के पाठ के साथ किया। इस दौरान वे बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। पूर्व की तरह ही आज भी अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा जहां साड़ी पहने दिखाई दीं तो वहीं मंगेतर भी पारंपरिक वेशभूषा कुर्ते पजामे में बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे। याद रहे कि 25 सितंबर 2023 को परिणीति और राघव चड्ढा परिणय बंधन में बंधने वाले हैं।

Compiled: up18 News