आगरा में हुआ दर्दनाक हादसा: गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर घायल

स्थानीय समाचार

ताजनगरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बेटे के जन्मदिन का इंतजार कर रहे पिता की सिलेंडर फटने से मौत हो गई। इरादत नगर के रहलई गांव में मिथलेश इंडेन गैस के गोदाम की रसोई में छोटा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से गोदाम में अफरा-तफरी मच गई। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। सूचना पर पुलिस और फायर कर्मी मौके पर मौजूद हैं।

इरादत नगर के रहलई गांव में मिथलेश इंडेनगैस का गोदाम है। जानकारी के अनुसार वेद प्रकाश रसोई में गैस चूल्हे पर चाय बना रहा था। इसी दौरान हादसा घटित हो गया। वेद प्रकाश के घर में सत्यनारायण की कथा थी और आज बेटे का जन्मदिन भी है। शाम को से बेटे के जन्मदिन पर जाना था।

गोदाम पर गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी आने के कारण वेद प्रकाश घर से चला गया था। वहीं गैस का छोटा सिलेंडर फट गया जिससे वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक और युवक भी जलकर घायल हुआ है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।